WhatsApp में आया नया फीचर, चैटिंग होगी और आसान
Aajtak.....
पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में एक नया फीचर आया है. पिन चैट नाम का यह फीचर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. अगर आप फेसबुक या ट्विटर यूज करते हैं तो मुकमिन है आपको इसके बारे में जानकारी होगी. पिन पोस्ट के जरिए ट्विटर या फेसबुक के पोस्ट को सबसे ऊपर ला सकते हैं जो आपकी प्रोफाइल में ऊपर दिखेगा.
हाल ही में व्हाट्सऐप पिन चैट फीचर की स्क्रीनशॉट लीक हुई ती. अब नए अपडेट के साथ यह यूजर्स को दिया जा सकता है. फिलहाल बीटा वर्जन में दिया गया है और अभी इसकी टेस्टिंग सिर्फ एंड्रॉयड के लिए हो रही है.
एंड्रॉयड WhatsApp के Beta वर्जन 2.17.162 में यह फीचर दिया गया है जिसे सबसे पहले एंड्रॉयड पुलिस ने देखा और रिपोर्ट किया है. अगर आपके स्मार्टफोन में इस वर्जन का व्हाट्सऐप है तो आपको यह फीचर मिलेगा.
किसी चैट को पिन करने के लिए यहां ऑप्शन मिलेंगे. टॉप पर पिन का सिंबल होगा जिसे क्लिक करके चैट को ऊपर ला सकते हैं. ऐसा किसी ग्रुप में भी किया जा सकता है और अगर किसी एक से बात कर रहे हैं इस दौरान भी चैट को पिन किया जा सकता है.
सिर्फ पिन चैट फीचर ही नहीं बल्कि आने वाले व्हाट्सऐप अपडेट में डिलीट, म्यूट और आर्काइव जैसे नए फीचर (Advanced) भी जुड़ेंगे. लेकिन इनमें सबसे खास पिन चैट होगा. इसे यूज करके यूजर उस चैट को टॉप पर रख सकेंगे जो उनके लिए जरूरी हैं.
अगर आप WhatsApp के ऑफिशियल Beta ऐप टेस्टर हैं तो गूगल प्ले स्टोर से ही व्हाट्सऐप अपडेट करके नए फीचर्स यूज कर सकते हैं. अगर नहीं हैं तो एपीके मिरर की वेबसाइट पर जाकर नया वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं.
Pages
▼
TOP WEEKLY POST
-
NIA Jobs 2018: 22 Sub Inspector Vacancy For Any Graduate Published On 9th April 2018 We are happy to inform we put Latest and trusted Educa...
-
PGVCL VIDYUT SAHAYAK (ELECTRICAL ASSISTANT) 3rd ALLOTMENT 2019 People always wonder how and when they shoud write an assigned paper for on...
-
GUJARAT MA PAN MAHANPURUSHO NI JAYANTINI RAJAO RAD KARASHE....
-
ELECTION MA MALE-FEMALE NA PERCETAGE DARSHAVTU PATRAK.... ➡➡ CLICK HERE TO DOWNLOAD
-
HOW TO APPLY ASHOK LEYLAND RECRUITMENT 2018 IMP LINK.... CLICK HERE TO APPLY To get daily updates like Tet,Tat,Htat,Police constable bha...
0 comments:
Post a Comment